टिक इतिहास
हमारी रियल-टाइम कीमतों से लिए गए ऐतिहासिक टिक डेटा का आर्काइव एक्सेस करें। फिर पिछले बिड और आस्क मूल्यों की जिप फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए कोई इंस्ट्रुमेंट और समयावधि चुनें।
नोट: पिछले महीनों का टिक इतिहास देखने के लिए, आपको उस पूरे महीने का इतिहास डाउनलोड करना होगा। आप मौजूदा महीने के केवल खास दिन चुन सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Exness टिक इतिहास के बारे में हमारे सबसे ज़्यादा अक्सर पूछे गए प्रश्न इस प्रकार हैं।
टिक क्या है और टिक इतिहास क्या होता है?
टिक सिक्युरिटी के मूल्य में होने वाले न्यूनतम उतार-चढ़ाव का माप होता है, जो कि ऊपर या नीचे की ओर हो सकता है। यह एक ट्रेड से अगले ट्रेड के बीच होने वाले मूल्य में बदलाव को भी दर्शा सकता है।
टिक इतिहास किसी विशिष्ट समय पर किसी चुने गए इंस्ट्रूमेंट के सभी टिक की सूची दर्शाता है। टिक इतिहास के अनेक उपयोग होते हैं, जिसमें किसी ट्रेडिंग रणनीति को आज़माना या एक ब्रोकर के मूल्य को किसी अन्य से तुलना करना शामिल है, लेकिन यह इतने तक ही सीमित नहीं है।
टिक इतिहास महत्वपूर्ण क्या है?
Exness में हम जो भी करते हैं, पारदर्शिता उन सभी कार्यों का मूल सिद्धांत होती है और सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध टिक इतिहास इस सिद्धांत की पुष्टि करता है।
टिक इतिहास का इस्तेमाल करने पर Exness के मूल्यों की गुणवत्ता की पुष्टि की जा सकती है और इस बात का संकेत मिल सकता है कि उस चुनिंदा समय पर बाज़ार कहाँ ट्रेड कर रहा था। कृपया ध्यान रखें कि इस पेज पर दर्शाया गया टिक इतिहास सांकेतिक है और यह केवल जानकारी के उद्देश्य के लिए है। अगर अपने ऑर्डर के निष्पादन को लेकर आपके कोई सवाल हैं, तो हमारी सहायता टीम से संपर्क करें.
मैं टिक इतिहास रिपोर्ट का इस्तेमाल कैसे करूँ?
डाउनलोड की गई फ़ाइल में चुनिंदा इंस्ट्रूमेंट और ट्रेडिंग अवधि के लिए सभी टिक - बिड और आस्क मूल्य होते हैं।
विशिष्ट मूल्य खोजने के लिए, आप टिक इतिहास रिपोर्ट पर खोजें सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नोट: खरीद के ऑर्डर्स बिड मूल्य के ज़रिए और बिक्री के ऑर्डर्स आस्क मूल्य के साथ बंद होते हैं।
मैं बहुत लंबी मासिक टिक इतिहास रिपोर्ट को कैसे खोलूँ?
अगर आपको MacOS पर अपने Numbers ऐप में या Windows के लिए Excel में लंबी मासिक रिपोर् ट खोलने में कोई समस्या आ रही है, तो आप इनका इस्तेमाल करके डाउनलोड की गई फ़ाइल खोल सकते हैं:
MacOS पर TextEdit ऐप
Windows पर Notepad ऐप
शुरू करने के लिए तैयार हैं?
अपना खाता सेट अप करने और ट्रेडिंग शुरू करने में बस 3 मिनट लगते हैं